चुनाव प्रचार से फेसबुक को हुई दो करोड़ की कमाई, ‘आप’ ने सबसे ज्यादा 65 लाख खर्चे

0
ABC-696x435

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंच का भी खूब इस्तेमाल हुआ। तमाम पार्टियों व नेताओं ने गली-गली घूमकर तो प्रचार किया ही, लेकिन लोगों के स्मार्टफोन तक भी अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की। फेसबुक पर ही राजनीतिक पार्टियों ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा के विज्ञापन दे डाले। इसमें सबसे आगे आम आदमी पार्टी (आप) रही। पार्टी के प्रचार के लिए उसने 65,49,816 लाख रुपये खर्च किए। अगर ‘आप’, दिल्ली कांग्रेस और दिल्ली भाजपा के खर्च की बात करें तो यह 1 करोड़ 40 लाख 37 हजार 100 रुपये खर्च किए। 

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर फरवरी महीने में फेसबुक पर खर्च की बात करें तो 2.10 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए गए। इनमें पार्टियों के अलावा कई उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विज्ञापन भी शामिल हैं। 

किसने कितना किया खर्च        

पेज  खर्च (रुपये)
आम आदमी पार्टी  65,49,816
दिल्ली भाजपा  36,59,285
माई दिल्ली-माई प्राइड (आप) 23,49,853
दिल्ली कांग्रेस      38,27,999
लगे रहो केजरीवाल17,03,403
मैं हूं दिल्ली (भाजपा)  7,32,254
राघव चड्ढा  10,93,333
धरमपाल लाकड़ा (आप)  2,93,370
कैलाश गहलोत (आप)  3,48,272
रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा)4,82,805

आखिरी हफ्ते में खर्च में भाजपा सबसे आगे 

फेसबुक पर कुछ विज्ञापन खर्च में यूं तो ‘आप’ काफी आगे रही, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार के आखिरी हफ्ते में अपनी ताकत झोंकी। दिल्ली भाजपा ने 21.94 लाख रुपये खर्च किए। जबकि ‘आप’ ने महज 4.64 लाख रुपये खर्च किए। दिल्ली कांग्रेस ने भी जीत की उम्मीद लगाए आखिरी हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा खर्च कर डाले। 

पेज  खर्च (रुपये)
आम आदमी पार्टी  4,64,341
दिल्ली भाजपा  21,94,425
माई दिल्ली-माई प्राइड (आप) 14,45,811
दिल्ली कांग्रेस      15,02,944
आप के पाप95,692
मैं हूं दिल्ली (भाजपा)  86,109
सौरभ भारद्वाज1,92,139
धरमपाल लाकड़ा (आप)  79,759
दुर्गेश पाठक80,168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *