देहरादूनः जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक वन पंचायत को मिलेंगे 15 हजार
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल चिरमिरी टॉप में नव गठित वन पंचायतों के कान्क्लेव की अध्यक्षता कर, वन पंचायतों को मजबूत करेंगे। डीएम 19 मार्च को चिरमिरी टॉप चकरता में वन पंचायतों के कान्क्लेव में प्रतिभाग करेंगे। इसी दौरान डीएम कोटी कनासर में 200 नव गठित वन पंचायत के कान्क्लेव में शामिल होंगे।
वन पंचायतों को जिला प्रशासन स्तर से प्रथमबार आपदा मद से धनराशि प्रदान की जा रही है। इससे वन पंचायतों के सुदृढीकरण से जहां वनाग्नि को रोकने में मदद मिलेगी वहीं फायर वाचर की क्षमता भी बढेगी।
वही वन पंचायतों को उनके अधिकार, आमदनी एवं दायित्व के बारे में जागरूक करते हुए मजबूत किया जायेगा।
