देहरादूनः नगर निगम के रिकार्ड रूम में सेंधमारी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
1200-675-24119780-thumbnail-16x9-dehradun

देहरादून। नगर निगम परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के ताले टूटने के मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नगर आयुक्त ने रिकॉर्ड प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि देहरादून नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में रखे सभी जमीनों और संपत्तियों के रिकॉर्ड सुरक्षित हैं। अनुमान लगाया जा रहा है लोगों ने इनके साथ छेड़छाड़ की है। वहीं, नगर निगम की मानें तो सभी रिकॉर्ड डिजिटलाइज है, जल्द ही जिस फाइल में छेड़छाड़ की गई, उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बीती रविवार रात यानी 4 मई को नगर निगम परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम में सेंधमारी हुई है। जहां अज्ञात लोग लोक निर्माण अनुभाग के रिकॉर्ड रूम में पिछले रास्ते से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से अंदर घुसे। जहां सबसे पहले उन्होंने रिकॉर्ड रूम की बिजली बंद कर दी। जिससे रिकॉर्ड रूम में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने अंदर घुसने के बाद जमीनों और संपत्तियों के रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की है। घटना के बारे में जानकारी अगले दिन सोमवार यानी 5 मई को मिली। नगर निगम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों की संख्या करीब चार है। आरोपियों ने छत पर चढ़ने के लिए सामने ही बिजली घर के पास पड़ी सीढ़ी की मदद ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *