सड़क बनाते पहाड़ से गिरा मलबा, एक महिला की मौत, तीन घायल

mori

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में बुधवार सुबह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत सड़क बना रही महिलाओं पर अचानक पहाड़ से मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन घायल हो गये है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि बुधवार सुबह तहसील मोरी के ग्राम कीताडी में मनरेगा योजना के अन्तर्गत चार महिलाएं काम कर रही थीं। सड़क बनाने के काम में लगी चारों महिलाएं सुबह तकरीबन साढ़ सात बजे अचानक पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस एसडीआरएफ की मदद से सभी को मलबे से निकाला।

जानकारी के मुताबिक घायल महिलाओं को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है।