बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता पर नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की उम्र 13 वर्ष है और वह सातवीं कक्षा की छात्रा है।
पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की,पहले अंदेशा था कि माता-पिता के बीच विवाद में यह मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन जांच हुई तो पिता काली करतूत सबके सामने आ गई। पूरे मामले की विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई, जहां पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे भी जांच कर रही है।
आरोप है कि मां की गैरमौजूदगी में आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पिता की हैवानियत से बेटी बुरी तरह घायल हो गई। बेटी ने जब मां को पिता की करतूत के बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने आरोपी से इसके बारे में पूछा तो वह कहानियां गढ़ने लगा। पहले तो उसने दुष्कर्म की बात से इंकार किया, फिर कहा कि पीड़िता को उसकी एक दोस्त ने उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो भेजा, उसने बेटी को अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़ लिया। बेटी की इस हरकत पर उसे गुस्सा आ गया और उसने बेटी को पीट दिया। जिसकी वजह से वह घायल हो गई, लेकिन जब मेडिकल हुआ तो सारी हकीकत सामने आ गई।
