देश में बढ़ रहा है कोरोना के चौथी लहर का खतरा, 24 घंटों में आए 13313 नए केस

corona

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए एकबार फिर चिंता की खबर है। भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 13313 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 38 लोगों की मौत हुई है। वहीं 10,972 लोग बीमारी से इस दौरान ठीक भी हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.94 फीसदी से घटकर 2.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,27,36,027 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

अगर देश के मेट्रो शहरों की बात की जाए तो दिल्ली में 928, मुंबई में 1,648, चेन्नई में 345 और बेंगलुरु में 676 नए मामले सामने आए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को 1,648 नए मामले दर्ज किए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,501 हो गई है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,96,62,11,973 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14,91,941 डोज लगाई गई है।