देश में कोरोना के मामलों में उछाल, एक दिन में आए 7584 नए में, दो हफ्ते में आठ गुना बढ़ गए सक्रिय मरीज

COVID

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए एकबार फिर चिंता की खबर है। देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 7584  नए मामले सामने आए हैं, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 7240 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 8 लोगों की मौत हुई थी।

 

वहीं बीते 24 घंटों में 3791 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिसके साथ ही देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,44,092 पहुंच गई है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.70 फीसदी बनीं हुई है। देश में अब तक कोरोना के कुल 85.41 करोड़ परीक्षण  किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3,35,050 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।