पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 15528 नए केस, 25 की मौत

Coronavirus. The virus has four surface proteins: E, S, M and HE

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर देश के लिए आज भी थोड़ी राहत भरी खबर है। देश में आज भी कोरोना की रफ्तार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 15,528 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना वायरस के 16,935 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 51 लोगों की मौत हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 1407 की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 15,528 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,118 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 43 हजार 654 हो गई है। साथ ही देश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले में आज 590 की कमी आई है।