कोरोना वायरस: डेल्टा का बढ़ता जा रहा कहर, जानिए जान बचाने का आसान तरीका

Coronavirus1

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी ने दुनियाभर में ऐसा कहर बरपाया कि करीब 39 लाख से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकारों ने लॉकडाउन व तमाम नियम बनाए हैं, जिससे खतरे को टाला जा सके। कोरोना संक्रमण नए-नए रूप में लोगों की आफत बनता जा रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा अब एशिया में तेजी से पांव पसारता जा रहा है, जिसके नए मामले भारत में भी सामने आए हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स में इस साल नए मामलों में पहली बार सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 200 मरीज मिले हैं जिसमें अधिकतर डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हैं। 2.5  करोड़ की आबादी वाला सिडनी वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दो सप्ताह के लॉकडाउन में चल रहा है।

 

फिलंर्ड्स यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वायरोलॉजिस्ट प्रो. जिल कार का कहना है कि टीका ही जान बचाने का एकमात्र उपाय है।