भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले,24 घंटे में 648 लोगों की हुई मौत

COVID

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मामले बढ़कर 3,22,327 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.99% शामिल है।

 

24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 मामलों की कुल संख्या में 2,776 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 3,25,12,366 तक पहुंच गई है।

 

साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.90% दर्ज की गई थी। मंत्रालय के अनुसार पिछले 61 दिनों से यह 3% से नीचे है। आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,17,54,281 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.34% है।