कोरोना वायरस: 21 साल का नौजवान कोविड पॉजिटिव, देहरादून में कोरोना पॉजिटिव का पांचवा मामला

0
doo

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस की वजह से बाहर से प्रवासी उत्तराखंड लौट रहे हैं। लेकिन अब तक जितने भी मामले सामने आये है उनमें वही लोग सामिल है जो कुछ समय पूर्व देश-विदेश से लौटकर राज्य में आये है। अब देहरादून में कोरोना वायरस पॉजिटिव का एक और केस सामने आया है। जिस युवक की रिर्पोट पाॅजिटिव आयी है वह कुछ समय पहले दुबई से लौटा था जो अब कोरोना पॉजिटिव है।

अकेले देहरादून में ये कोरोना पॉजिटिव का पांचवा मामला है। चिक्तिसकों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट सामने आई है और उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक को देहरादून के दून अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।अब देहरादून में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5 हो गई है। हालांकि इसमें से दो आईएफएस प्रशिक्षु की हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन उनकी दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है।

कोविड पॉजिटिव ताजा केस

यह मामला देहरादून के सेलाकुई का है, जहां 21 साल के नौजवान में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 18 मार्च को दुबई से लौटा। उसकी तबीयत खराब हुई और इसके बाद वो पटेलनगर के महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंचा था। सैंपल जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल युवक दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *