CORONA UPDATE: आज राज्य में मिले 296 नये कोरोना मामले, कुल आंकड़ा 55 हजार पार।

corona 22 sep

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तराखंड में आज स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 296 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 55347 हो गयी है. आपको बताते चले अभी तक 47306 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक हो चुके है तथा प्रदेश में टोटल एक्टिव केस 6976 एवं टोटल मृत्यु 762 है.