CORONA UPDATE: उत्तराखण्ड में आज मिले 1391 पाॅजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 34 हजार पार।

CORONA UPDATE2

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 समाचार के अनुसार आज राज्य में कोरोनावायरस के 1391 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 34407 पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक मरीज राजधानी देहरादून 421, उधम सिंह नगर 318, नैनीताल 226, हरिद्वार 219 पाए गए। आपको बता दें कि अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद से राहत की खबर है। वहां पर आज कोरोना का मरीजों की संख्या शून्य रही। राज्य में अब रिकवरी रेट 67.09 है, और मृतकों की संख्या 438 पहुंच गई है।