CORONA UPDATE: उत्तराखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार पार, आज मिले 658 नए मामले।

CORONA UPDATE2

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश में आज 658 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 658 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 248 मामले देहरादून में सामने आए हैं। इसके अलावा 112 नैनीताल, 82 हरिद्वार, 56 ऊधमसिंहनगर, 33 टिहरी गढ़वाल, 24-24 अल्मोड़ा और उत्तरकाशी, 23 चंपावत, 16 पिथौरागढ़, 14 बागेश्वर, 11 रुद्रप्रयाग, नौ पौड़ी गढ़वाल, छह चमोली में सामने आए हैं। वहीं, 427 ठीक हुए हैं, जबकि 12 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 26094 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 17473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8184 केस एक्टिव हैं, जबकि 360 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।