CORONA UPDATE: उत्तराखण्ड में आज मिले 338 कोरोना मरीज, 8414 केस एक्टिव।

corona 22 sep

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 338 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 52329 हो चुका है, जबकि अभी तक 42968 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 8414 केस अभी भी एक्टिव हैं और अब तक 677 मरीजों की मौत हो चुकी है।