CORONA UPDATE: उत्तराखंड में आज मिले 1192 कोरोना पॉजिटिव, देहरादून में पाए गए 430 नए मामले।

corona

देहरादून। प्रदेश में कोरोना को लेकर गुरुवार को भी राहत भरी खबर नहीं है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ रही है, जिसने न सिर्फ सरकार बल्कि आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 1192 नए मामले सामने आए हैं। इन नए केसों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 37,139 तक पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को 533 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा 460 तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में अभी तक 24,810 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को 1192 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 11,714 हो गई है।उत्तराखंड में मरीजों की रिकवरी रेट 66.80% है।