उत्तराखंड चारधाम में लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

0
suryakant congress

देहरादून। उत्तराखंड चार धाम यात्रा मार्ग पर हेली दुर्घटनाएं लगातार घटित हो रही है। सोमवार को केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की खबर आई है। अब तक की चार धाम यात्रा में यह पांचवीं हैली दुर्घटना है। ऐसे में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का आरोप है कि बार बार चेताने पर भी सरकार नहीं चेत रही है और मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही है। विगत दिनों प्रदेश में चल रही हैली सेवाओं के बारे में उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियमावली कड़ाई से लागू करने की मांग की थी। बाकायदा इस बात पर कांग्रेस ने सख्त आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। हैली कंपनियां पैसा कमाने की आपाधापी और प्रतिस्पर्धा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, जिससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

सोमवार केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़े हैली ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी और पांच मिनट में जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धस्माना ने कहा कि उनको जानकारी मिली कि इसकी उड़ान के बाद दो हैली और उसी जगह से उड़े किंतु इस हैली के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वो वापस हो गए और सुरक्षित लैंड हो गए। हैली सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने जो आदेश निर्देश दिए वो मात्र बंदर घुड़की साबित हो रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री की चेतावनी के मात्र दो दिन बाद खराब मौसम में हैली उड़ाना यही साबित कर रहा है कि हैली कंपनियां पैसा कमाने के लिए कोई भी जोखिम उठने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *