भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली

0
Untitled

देहरादून। भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त संघर्ष के बीच भारतीय सेना एक ओर जहां पाकिस्तान के हमलों का मुंह तोड़ जवाब दे रही है, तो वहीं देशवासी व राजनीतिक दल राष्ट्रीय एकजुटता का परिचय भी दे रहे हैं। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरी, जिसमें भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना करतूतो का जवाब हमारी भारतीय सेना अदम्य साहस और शौर्य के साथ दे रही है और पूरा देश उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आ रहा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तिरंगा मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने घंटाघर,पल्टन बाजार ,डिस्पेंसरी रोड से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। पहलगाम में आंतकवादी हमले के विरोध में भारतीय सशस्त्र सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करके साहसिक और निर्णायक कार्रवाई की। उसके बाद से पाकिस्तान में फिर से भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन, भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब दे रही है। भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिए जाने व उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *