प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राजभवन किया कूच

0
congress t

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों को लेकर राजभवन कुच किया। इस दौरान भाजपा के बड़े नेताओं के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम कांग्रेस भवन से राजभवन की ओर निकला और प्रदेश सरकार के खिलाफ के नारे लगाते।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं पर उत्पीड़न और गैंगरेप हत्याएं जैसी जगन्य अपराध देवभूमि में हो रहे हैं। चुनाव के दौरान भी गोलीबारी हो रही हैं। स्थानीय लोगों की जमीनों पर माफिया के द्वारा कब्जे जैसी घटनाएं आम हो गई है। कानून का राज उत्तराखंड में समाप्त हो गया है अपराधी बैखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ भरी बैठी है ,ऐसे लग रहा है मानो प्रदेश में अपराधियों को पूरा संरक्षण भाजपा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *