त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

0
cong2

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अब अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी जगह के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

सभी वरिष्ठ नेता सामूहिक नेतृत्व के साथ इस चुनाव में भागीदारी करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण के रोस्टर पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई तरह की अनियमितता देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि आरक्षण का रोस्टर जारी होने के बाद लगातार इसका तमाम जगहों पर विरोध भी हो रहा है और आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए अच्छी बात यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उनकी पूरी तैयारी है और सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर एकजुट होकर इस चुनाव में भागीदारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *