गुजरात की तुलना निकाय चुनावों से नहीं: अमित शाह

0
Amit Shah Cabinet

एक ओर जहां निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत से बीजेपी खेमे में जोश की लहर है और वो इसे गुजरात विधानसभा में जीत की दस्तक मान रही है। दूसरी ओर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इसे गुजरात विधानसभा से नहीं जोड़ के देखना चाहते। अमित शाह ने कहा कि यूपी में जो हुआ उसकी तुलना गुजरात में जो होने वाला है उससे नहीं की जा सकती। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमनाथ में एक जनसभा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश मेयर चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की तुलना उससे करने जैसी नहीं जो कि गुजरात में 18 दिसम्बर को होने जा रहा है। जब राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।अमित शाह ने कहा है कि गुजरात में इससे भी कहीं बड़े परिणाम आने वाले हैं।गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 18 दिसंबर को घोषित होंगे।

बीजेपी अध्यक्ष भले ही यूपी में मिली जीत को गुजरात से जोड़कर नहीं देखना चाहते लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सूबे के सीएम योगी ने इस गुजरात चुनाव के लिए अच्छे संकेत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *