पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के मिशन रक्तदान से 550 यूनिट का संग्रह, मिशन ब्लड बैंकों के लिए बनी संजीवनी
देहरादून। कुछ दिनों पहले जहां राजधानी देहरादून में ब्लड की कमी को देखते हुये प्रशासन ने निर्णय लिया था कि 20 यूनिट हरिद्वार से भिजवाया जाएगा जोकि की बेहद गंभीर विषय था। इस बीच पूर्व सीएम रावत की रक्तदान-महादान अभियान ने दून के ब्लड बैंकों के लिए संजीवनी का काम करना शुरू कर दिया है। रिकार्ड समय में पूर्व सीएम रावत की मुहिम से अबतक तकरीबन 550 यूनिट ब्लड का संग्रह किया जा चुका है। जो कोरोना जैसी महामारी में एक संजीवनी से कम नही है। मिशन रक्तदान के अंतर्गत अबतक लगभग 550 रक्त यूनिट ब्लड बैंकों को दी जा चुकी हैं।
बुधवार को रामलीला मैदान आईटी पार्क डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मिशन रक्तदान मुहिम से प्रेरित देवभूमि विकास संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत मौजूद रहे तथा उन्होंने शिविर में सभी का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में लगभग 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसको देखते हुए साफ लग रहा है कि संकट के इस दौर में जरूरतमंदों के साथ आज समाज खड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं का उत्साह देखकर साफ लग रहा है कि युवाओं ने हमारे आह्वान को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस संकटकाल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरी तरह से दूर करना है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस संकटकाल में हम जरूरतमंदों की मदद कर पा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में हम साथ हैं और किसी भी हाल में रक्त की कमी नहीं होने देंगे।
कोरोना से बचाव के सभी मानकों का पालन करते हुए रक्तदाता बिना भय के रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। मिशन रक्तदान की मुहिम को लेकर साफ देखने को मिला कि स्वस्थ एवं युवा साथी खासे उत्साहित हैं। शिविर में लगभग 85 यूनिट ब्लड जुटाने के साथ ही कुछ ब्लड डोनर को सुरक्षित कोटे में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर ही उनको रक्तदान करने के लिए आगामी शिविरों में रक्तदान के लिए बुलाया जायेगा। आज के रक्तदान शिविर में लगभग 100 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया।
