सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम मुलायम से मिलकर जाना उनकी सेहत का हालचाल

0
cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थिति उनके निवास स्थल पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान शिवपाल भी मौजूद थे। आपको बात दें कि एक बार पहले भी योगी आदित्यनाथ अचानक मुलायम सिंह का हालचाल लेने के लिए उनके निवास स्थल पहुंच गए थे। 

इस मुलाकात के दौरान दीवाली गिफ्ट भी एक दूसरे को दिए गए। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मुलाकात के दौरान अखिलश यादव मौजूद नहीं थे। 

गौरतलब है कि 10 जून 2019 को भी योगी आदित्यनाथन ने मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनका हालचाल लिया था और उनके शीघ्र पूर्णतय स्वस्थ होने की कामना की थी। इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मुलायम सिंह के भाई शिवपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने मुलायम को कुंभ की पुस्तिका भेंट की थी। 

योगी आदित्यनाथ बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ व मुलायम व अखिलेश की मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव भी पहुंच गए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी अखिलेश यादव के बच्चों से मिले थे और स्नेहवश उनके साथ भी फोटो खिंचवाई थी। इससे पहले मुलायम ने फूल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *