मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि देने कंगसाली गांव पहुंचे सीएम रावत

0
CM Photo 02dt. 11 August, 2019

देहरादून। टिहरी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कंगसाली गांव पहुंचकर मैक्स दुर्घटना में एंजल इन्टरनेशनल स्कूल के मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतक आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन कि ओर से प्रति मृतक एक लाख रूपये की धनराशि तथा वाहन दुर्घटना के घायलों को प्रति घायल रूपये दस हजार की धनराशि पूर्व में ही वितरित की जा चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के निर्देश पर एक लाख रूपये प्रति मृतक के परिजनों एवं पचास हजार रूपये प्रति घायल वितरित किये गये जाने हेतु चैक के रूप में जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि वाहन दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसका सभी को बहुत दुख है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकार द्वारा अधिकारियों को दूरभाष पर घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये गये। घायल बच्चें शीघ्र अस्पताल पहुंच सके इस हेतु हैलीकाॅप्टर की व्यवस्था की गयी। मृतक एवं घायलों के परिजनों की क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में बाॅन्ड पर तैयार किये गये डाॅक्टर जो बाॅन्ड तोड़कर चले गये उन्हे वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ा है तथा एक सप्ताह पूर्व ही सरकार को जीत हासिल हुई है जिसकी बदौलत प्रदेश को शीघ्र ही 600 डाॅक्टर मिलने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा एक ओर एम्बुलेंस बोट की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *