सीएम रावत ने की थलसेना प्रमुख से मुलाकात, सम-सामयिक विषों पर हुयी चर्चा

0
CM Photo 01 dt 17 October, 2019

नई दिल्ली, देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के थलसेना प्रमुख एवं चीफ आॅफ स्टाॅफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम रावत ने जनरल रावत से राज्य व देश के विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर लंबी चर्चा की।

गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में थलसेना अध्यक्ष एवं चीफ आॅफ स्टाॅफ कमेटी(सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत एक खास मुलाकात की। इस दौरान सीएम रावत ने जनरल रावत से विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री की जनरल रावत द्वारा चीफ आॅफ स्टाॅफ कमेटी(सीओएससी) के अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उनसे यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत को सीओएससी का अध्यक्ष बनाया जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। सीएम रावत ने कहा कि जनरल रावत के इस मुकाम पर पहुंचने से राज्य का नाम बडा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *