मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात

0
CM Photo 09 dt 01 September, 2019

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सीएम रावत ने कहा कि राज्य के विकास में भगत दा का बडा योगदान है। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी की सादगी को देश और प्रदेश के लोग पसंद करते है।
मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के आवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। बतौर मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कोश्यारी जी के दीर्घ राजनीतिक व सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *