बर्ड फ्लू से एम्स में 11 साल के बच्चे की मौत

901600-aiims-delhi

NIV और NCDC के दलों ने जांच के बाद पुष्टि करते हुए बताया है कि एम्स में 11 साल के बच्चे की मौत एवियन इनफ़्लुएंज़ा ( H5N1)के कारण हुई है।

 

 

बच्चे के पूरे परिवार और संपर्क में आने वालों को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही इनकी पहचान गोपनीय रखी है। कहा जा रहा है कि जब तक सर्विलांस पूरा नहीं होगा, तब तक पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती, लेकिन एम्स के सूत्रों का कहना है कि बच्चा किसी बाहरी राज्य का निवासी था, वह दिल्ली का निवासी नहीं था।