रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए चलेगी चेतक एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगी बुकिंग सितंबर के पहले सप्ताह से ट्रेन संचालन की उम्मीद, रेलवे बोर्ड जल्द करेगा तारीख की घोषणा

0
Screenshot 2025-01-31 015430

चंडीगढ़: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! अम्बाला मंडल ने चंडीगढ़-उदयपुर चेतक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20474) को हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड को इसकी सहमति भेजी जा चुकी है और जल्द ही ट्रेन के संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह तक ट्रेन शुरू हो सकती है।

30 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग

अम्बाला मंडल के डी.आर.एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि तकनीकी मूल्यांकन के बाद ट्रेन को मंजूरी दी गई है। चेतक एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को अजमेर और उदयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन की बुकिंग 30 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।

उदयपुर-दिल्ली चेतक एक्सप्रेस का विस्तार

रेलवे बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (20474) को चंडीगढ़ तक बढ़ाया गया है।

  • सुबह 9:15 बजे ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी और
  • दोपहर 3:45 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन के रूट में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर शरीफ, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, पानीपत, अम्बाला जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

चेतक एक्सप्रेस की शुरुआत से पर्यटन स्थलों तक आसान यात्रा होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *