चमकीलो घाम संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

chamkeelo gham

देहरादून। रविवार को चमकीलो घाम संस्था द्वारा द्वारा अपने मुख्य कार्यालय कांसवाली, भाउवाला देहरादून में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ० आशीष असवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जीवन शैली में काफी बदलाव दिखने को मिल रहा है। शिविर में आये साठ प्रतिशत लोगों में उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली जो कि काफी घातक सिद्ध हो सकता है, इसलिए हमे अपनी जीवन शैली में सुधार के साथ साथ नियमित शारीरिक जांच अवश्य करवानी चाहिए, जिससे कि आकस्मिक शारीरिक हानि से बचा जा सकता है।

शिविर को सफल बनाने में संजीव जोशी, अनुज पांडेय, संदीप पाण्डेय, अंकित असवाल, बब्बू कंडवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।