CBDT: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में आई कमी, उठाए जा सकते हैं सख्त कदम

0
indian-rupee

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट को लेकर चिंता जताई और आयकर विभाग को बड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। दरअसल, प्रत्यक्ष कर संग्रह निर्धारित लक्ष्य से 15 प्रतिशत कम है। वहीं वित्त वर्ष खत्म होने में एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। 

सीबीडीटी की सदस्य (राजस्व) नीना कुमार ने सभी क्षेत्रीय प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा कि बजट में कर संग्रह का लक्ष्य 12 लाख करोड़ रुपये रखा गया था लेकिन 23 मार्च तक 10,21,251 करोड़ रुपये ही एकत्र किए गए हैं। यह बजट लक्ष्य का 85.1 प्रतिशत है। 

देशभर में विभाग के कर संग्रह पर नजर रखने वाले अधिकारी ने उन क्षेत्रों को रेंखाकित किया जहां व्यक्तिगत, कॉरपोरेट और अग्रिम कर श्रेणियों से मिलने वाले प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *