12वीं के छात्र पर मुकदमा दर्ज, 9वीं की छात्रा के प्रेंग्नेंट होने पर खुला मामला

0
485109292_1185028326965258_5745341551767632036_n

9वीं की छात्रा के प्रेंग्नेंट होने पर खुला मामला, 12वीं के छात्र पर मुकदमा दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ना सिर्फ समाज को हिला कर रख दिया है। बल्कि माता-पिता और शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल उठा दिए। राजधानी देहरादून के एक सरकारी स्कूल में एक 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ 12वीं कक्षा के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता छात्रा छह माह की गर्भवती हो गई। मामला सामने आने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है और उसी स्कूल का एक 12वीं कक्षा का छात्र उसे बहला-फुसलाकर ले जाता था। इस दौरान उसने लगभग एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो परिवार को इस बात का पता चला। इस घटना ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *