Canada PR को लेकर बड़ा झटका! पंजाबियों के लिए बढ़ेगी मुश्किलें, जानें सरकार का नया फैसला कनाडा में प्रवासी श्रमिकों और स्थायी निवास (PR) की प्रक्रिया में सख्ती, PM ट्रूडो ने की 2025 से इमिग्रेशन कटौती की घोषणा।
पंजाब डेस्क: कनाडा में बसने (PR) की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की है कि उनकी सरकार 2025 से इमिग्रेशन नंबरों में कटौती करेगी। इसके अलावा, प्रवासी श्रमिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे, जिससे पंजाब सहित भारत के लाखों इच्छुक लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
कनाडा PM का ऐलान:
जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा,
“हम कनाडा में अस्थायी श्रमिकों की संख्या कम करेंगे और कंपनियों पर सख्त नियम लागू करेंगे। कंपनियों को यह साबित करना होगा कि वे स्थानीय कर्मचारियों को क्यों नहीं रख सकते।”
PR और वर्क परमिट पर प्रभाव:
- PR संख्या में कमी: 2025 से कनाडा केवल 3.95 लाख लोगों को स्थायी निवास देगा, जो अब तक की तुलना में 21% कम है।
- अस्थायी वीजा पर सख्ती:
- स्टडी वीजा की संख्या पहले ही तीन गुना घटाई जा चुकी है।
- वर्क परमिट के नए आवेदनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
- अगले 3 साल का प्लान:
- 2025: केवल 3.95 लाख लोगों को PR।
- 2026: संख्या में और 15 हजार की कटौती।
- 2027: कुल PR संख्या घटकर 3.65 लाख रह जाएगी।
पंजाबियों पर सीधा असर:
कनाडा हमेशा से पंजाबियों का पसंदीदा देश रहा है, लेकिन इन नीतियों के कारण PR और वर्क परमिट पाने में अब ज्यादा समय और चुनौतियां होंगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी स्टडी वीजा में कटौती ने नए आवेदनकर्ताओं की संख्या को सीमित कर दिया है।
सरकार का उद्देश्य:
कनाडा सरकार का कहना है कि Covid-19 के बाद बिगड़े जनसंख्या संतुलन को सही करना और स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता देना इस फैसले के पीछे मुख्य कारण हैं।
