कैंपस न्यूज़ः कुलपति डॉ. यू.एस.रावत ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में किया पदभार ग्रहण

0
WhatsApp Image 2020-01-09 at 18.43.31 (1)

देहरादूनः श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति वरिष्ठ वैज्ञानिक और शिक्षाविद् डॉ.. उदय सिंह रावत ने विधिवत पदभार ग्रहण कर दिया है। इस दौरान डॉ रावत ने बताया कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता में है।

प्रदेश के सबसे अनुभवी कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। विवि में पदभार ग्रहण करते ही डॉ रावत ने विवि के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुलाई। बैठक में कुलपति डॉ रावत ने सभी की बात गौर से सुनी। वहीं डॉ रावत ने विवि को श्रेष्ठ संस्थानों में स्थापित करने के लिए सभी से बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। ग़ौरतलब है कि डॉ.. रावत इससे पहले श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति भी रहे हैं। डॉ. रावत हाल ही में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुये। डॉ. रावत ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में लगातार सात वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। विश्वविालय में उनका सम्पूर्ण कार्यकाल निर्विवाद रहा।

डॉ. उदय सिंह रावत पूर्व में तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी अपनी सेवाये प्रदान कर चुके हैं साथ ही श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति सहित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि तथा उत्तराखंड तकनीकी विवि के कार्यवाहक कुलपति भी रहे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *