कैम्पस न्यूज: एमकेपी (पीजी) कॉलेज में आर्यन लडेगा महासचिव पद पर चुनाव,स्वाति जुयाल को बनाया उम्मीदवार

0
WhatsApp Image 2019-09-03 at 16.23.49

देहरादून। एमकेपी (पीजी) कॉलेज में आर्यन छात्र संगठन महासचिव पद पर चुनाव लडेगा। महासचिव पद के लिए आर्यन छात्र संगठन ने स्वाती जुयाल को उम्मीदवार बनाया है। स्वाती पिछले लंबे समय से छात्राओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के सम्बंध में अपनी बात रखी इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा ने कहा कि सबसे बड़े महिला महाविद्यालय एम केपी (पी जी) कॉलेज में आर्यन छात्र संगठन ने महासचिव पद के लिए स्वाति जुयाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। स्वाति जुयाल छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष कर रही हैं। नरेश राणा ने कहा कि हमें पूर्ण उम्मीद है कि स्वाति जुयाल छात्राओं की लड़ाई को आर्यन छात्र संगठन के माध्यम से और मजबूती के साथ लड़ेंगी।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू बिष्ट ने कहा कि संगठन पूरी ताकत के साथ स्वाति जुयाल को विजयी बनाएगा। इस मौके पर सैकड़ों छात्राओं ने आर्यन छात्र संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर आर्यन की सदस्यता ग्रहण की। महासचिव प्रत्याशी स्वाति जुयाल ने कहा आर्यन छात्र संगठन एकमात्र छात्र संगठन है जो छात्र हित में कार्य करता है इसलिए में आर्यन छात्र संगठन से चुनावी मैदान में हूॅ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *