सीएजी एक विरासत, इसे हर पीढ़ी को संजोना चाहिए: पीएम मोदी

PM-Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जहां कुछ दशकों के बाद संस्थान प्रासंगिकता खो देती हैं, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) एक विरासत हैं और हर पीढ़ी को इसे संजोना चाहिए।

पीएम ने कहा कि सरकार के काम का आकलन करते समय कैग को बाहरी व्यक्ति के नजरिए का फायदा मिलता है। उन्होंने कहा, “आप जो कुछ भी हमें बताते हैं, उसकी मदद से हम व्यवस्थित सुधार करते हैं, हम इसे सहयोग के रूप में देखते हैं।”

अप्रयुक्त संपत्तियों के मुद्रीकरण के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक साहसी निर्णय है, जिसने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद की। इस कदम पर दुनिया भर में चर्चा और स्वागत किया जा रहा है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑडिट दिवस सीएजी की संस्था की ऐतिहासिक उत्पत्ति और पिछले कई वर्षों में शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जा रहा था। संस्था की स्थापना 1858 में हुई थी।