सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
cabinet brief

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, धन सिंह रावत ने हिस्सा लिया। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में 12 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है। जिसमें शहरी विकास विभाग में 800 से ज्यादा पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित में शामिल किया जाएगा। पुराने वाहनों को सीएनजी में तब्दील करने को लेकर कैबिनेट में फैसला लिया गया। वहीं, गाड़ी को स्क्रैप करने के बाद सेमी अकाउंट से धन राशि का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में शहरी विकास , पर्यटन, परिवहन, कार्मिक, गृह से सम्बन्घित कुल 12 प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

बैठक में हाइब्रिड गाड़ियों को टैक्स में छूट देने का अहम फैसला लिया गया है। सभी प्राइवेट गाड़ियों में उत्तराखंड में छूट मिलेगी। इसके अलावा बैट्री प्लस पैट्रोल गाड़ियों में छूट मिलेगी। कार्मिक विभाग के तहत वर्दी धारक पदों की अलग-अलग परीक्षा होती थी। लेकिन, अब वर्दी धारी या कांस्टेबल के लिए एक ही परीक्षा होगी। सब इंस्पेक्टर की भी एक ही भर्ती परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा एक ही होगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के ढांचे में बदलाव किया गया है। 15 और नए पदों को मंजूरी मिली है। मानव अधिकार आयोग में भी 12 पद नए सृजित किए गए है।

पर्यटन विभाग के 4 प्रस्तावों पर भी सरकार की मुहर लगी है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत 4 काम सीएसआर के तहत कराने को मंजूरी सीएसआर फंड के तहत काम नहीं हुआ तो फिर प्रदेश या केंद्र सरकार काम कराएगी। शेष मित्र लोटस वॉल बद्रीनाथ के लेख फ्रंट, अराइवल प्लाजा ट्री एंड रिवर्स कल्चर, सुदर्शन चक्र का कल्चर के काम होने है। ओपीएस की तर्ज पर एनपीएस में भी पुरानी सेवा को देखते हुए ग्रेच्युटी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *