ब्रेकिंग न्यूज़ः केदारनाथ विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश
देहरादून/रूद्रप्रयागः केदारनाथ विधानसभा से विधायक मनोज रावत पर जानलेवा हमला किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसमस्या सुन रहे विधायक मनोज रावत पर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़कने की कोशिश की। हालंकि इस बीच उनके गनर संदीप झिंक्वाण ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों से ज्वलनशील पदार्थ को अपने कब्जे में लिया। उक्त घटना के बाद केदारघाटी में तनाव का माहौल बना है। वहीं पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
वहीं विधायक का कहना है कि उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कुछ असामाजिक तत्व उनको टारगेट बना रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय है जिस वहज है कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। जिस वजह है वह लोग आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गये हैं। वहीं उक्त घटना के बाद उनके स्थानीय जनता और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ता मुकेश राणा ने उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कि केदारघाटी के लिये यह शर्म की बात है।
