ब्रेकिंग: उत्तरकाशी बड़कोट में आग से 10 दुकानें खाक

0
WhatsApp Image 2019-04-15 at 17.40.40

बड़कोट में रजाई गद्दों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दस दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टी म आग बुझाने में लगी है। 

दरअसल, बड़कोट मुख्य चौराहे के अस्पताल की ओर गली जाती है। गली में लकड़ी के एक खोके में रजाई-गद्दों की दुकान थी, जिसमें अचानक आग लग गई। पहले तो लगा कि आग ज्यादा नहीं है और रजाई गद्दों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। लेकिन तभी आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे आसपास की दस दुकाने भी चपेट में आ गई। 

बता दें कि लाखों के रजाई-गद्दों के अलावा, मेडिकल, रेडीमेड स्टोर, प्रोविजन स्टोर, पान की दुकान और एक खाने का ढाबा भी पूरी तरह से जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले फायर डिस्टिंगविशर से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब कोशिश नाकाम रही तो फायर सर्विस को बुलाया गया। फायर सर्विस अब भी आग बुझाने में जुटी हुई है। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह का जा-नमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों से समय रहते दुकानें खाली करा ली गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *