भाजपा पर्यवेक्षकों ने तैयार किए नामों के पैनल, 25-26 दिसंबर को होगा मंथन

0
471177482_1113224010812357_1224705172142185890_n

देहरादून। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। तकरीबन सभी पर्यवेक्षक टीमों ने अपने-अपने निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद पर रायशुमारी कर पैनल तैयार कर दिए हैं। निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों में गई पर्यवेक्षकों की टीम ने रविवार को नामों के पैनल पार्टी नेतृत्व को सौंपा। 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर्यवेक्षकों के साथ सौंपी गई रिपोर्ट पर मंथन करेंगे।

पैनल बनाए जाने के साथ ही पार्टी ने सभी निकायों में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए एक सर्वे कराएगी। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एजेंसी दो दिन सर्वे कर रिपोर्ट संगठन को सौंप देगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक 25 और 26 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। इन बैठकों में उनके द्वारा सौंपे गए पैनल पर विचार-विमर्श होगा। एजेंसी के किए सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेगी। नामांकन से पहले पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *