बिहार में आज से खुलें कक्षा 9वीं से 12वीं के स्कूल, जानें गाइडलाइन्स

school

देश में कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण लगभग आठ महीनों के बंद के बाद बिहार में आखिरकार स्कूल आज से खुल रहे हैं। बिहार में आज से सिर्फ कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। इन स्कूलों में छात्रों को सरकार द्वारा जारी सख्त गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। बिहार में आज से स्कूल के साथ साथ फाइनल ईयर के छात्रों के लिए स्कूल भी खुल गये हैं।

कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए कई एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. गाइडलाइंस (Guidelines) के मुताबिक, स्कूल में 50 प्रतिशत छात्र ही मौजूद रहेंगे. ऐसे में छात्रों को ऑर्ड इवन रोल नबंर से पढ़ाई होगी।जिससे सभी को मौका मिल सके, किसी भी कीमत पर 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति स्कूलों में नहीं हो सकती है, इसके अलावा छात्रों के बीच कम से कम फीट की दूरी अनिवार्य हो। इन सभी के अलावा भी सरकार ने निम्नलिखित गाइडलाइंस जारी की है:-

छात्रों को इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

– स्कूल को सेनिटाइज करना अनिवार्य होगा।

– छात्रों के लिए हैंड सैनेटाइज की व्यवस्था उपलब्ध कराना.

– डिजिटल थर्मामीटर, सैनेटाइजर, साबुन की व्यवस्था.

– स्कूल बसों को चलाने से पहले सैनेटाइज करना जरूरी

– छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

– छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी होना अनिवार्य है।

– सभी कोचिंग संस्थान एक साथ नहीं खोले जाएंगे।

– स्कूल कॉलेज हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

– छात्रों और शिक्षकों की नियमित जांच करवाई जाएं।

– होस्टल में हर बेड के बीच गैप होना जरुरी है।

– होस्टल के हर कमरे में सेनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिये।

शिक्षा विभाग के अनुसार चार जनवरी से नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। कॉलेज केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ही खोले जा रहे हैं। इसके एक सप्ताह के बाद आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति की समीक्षा करेगा। स्कूल-कॉलेज खोले जाने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़ा तो 18 जनवरी से पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को भी खोल दिया जाएगा।