राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भी किसान नहीं जाएंगे घर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है, जिसका किसान संगठन के नेता राकेश टिकैत ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस ऐलान के साथ ही सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खुला है, लेकिन किसान अभी घर जाने वाला नहीं है।
किसान नेता ने कहा कि सरकार ने बिजली संशोधन विधेयक पर अभी कोई बात नहीं की है, इसपर सिर्फ मौखिम ही बयान दिया है। सरकार को अब बातचीत के लिए किसानों के पास आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनको पहले संसद से रद्द किया जाए और एमएसपी पर उनका क्या कहना है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ”आज से तीनों कृषि क़ानून इस देश में नहीं रहेंगे। एक बड़ा संदेश देश में गया है कि देश एकजुट हो तो कोई भी फैसला बदला जा सकता है। चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि क़ानूनों का वापस लिया है। किसानों की जीत देशवासीयों की जीत है।”
धरने समाप्त करें किसान
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ”आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। सभी किसानों को इसका स्वागत करना चाहिए, अब उन्हें अपने धरने समाप्त कर देने चाहिए।”
