बड़ी खबर: उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाओं की तिथि घोषित, 20 से 23 जून के बीच होगी परीक्षा

03_09_2019-panday_19542559_8143716

देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाओं की तिथि घोषित करने का एलान कर दिया है। शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा करते हुये विभागीय मंत्री ने कहा कि 20 से 23 जून के बीच बोर्ड परीक्षा करवायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 20 से 23 जून के बीच हाईस्कूल और इंटर की शेष परीक्षाओं को संपन्न कराया गया जाएगा। इससे पहले 19 जून तक सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया जाएगा। पहले संपन्न हो चुकी परीक्षा में जो सेंटर थे। उन्हीं परीक्षा सेंटरों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। लॉकडाउन के दौरान जिन सेंटरों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। उनके निकट के किसी विद्यालय को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा।