बड़ी खबरः त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, जुलाई में हो सकते है चुनाव

0
panchyati raj

देहरादून। पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। जारी आदेश के मुताकि उत्तराखण्ड सरकार जुलाई महीने में पंचायत का चुनाव कराए जाने पर जोर रही है। ऐसे में नई पंचायत के गठन होने तक या 31 जुलाई तक के लिए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

बता दें कि उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल बीते महीने समाप्त हो गया था। लेकिन पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सका था। अब पंचायती राज विभाग में 9 जून 2025 को आदेश जारी करते हुए पंचायत में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

2019 में हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के 12 जिलों में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पंचायत का गठन हुआ था। साल 2024 में पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायती राज विभाग ने पंचायत को अगले 6 महीने के लिए प्रशासकों के हवाले कर दिया था। लेकिन इस दौरान पंचायत चुनाव नहीं हो पाए और पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। ग्राम पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई, क्षेत्र पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 29 मई और जिला पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 1 जून को समाप्त हो गया था।

जारी आदेश के मुताबिक जिला पंचायतों में जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। क्षेत्र पंचायतों की कमान उप जिलाधिकारियों को सौंपी गई है। जबकि ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *