बड़ी खबर-लॉकडाउन: 31 मार्च को 13 घंटे की छूट, राज्य में फंसे लोगों के लिए CM ने किया ऐलान

0
WhatsApp Image 2020-03-28 at 20.32.19

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बडी घोषणा की है कि 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट रहेगी। सीएम रावत का कहना है कि राज्य के अंदर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए सरकार यह छूट दे रही है। रावत ने कहा कि सरकार को यह महसूस हुआ है कि कुछ लोग ऐसे स्थानों पर फस गये है जहां कुछ और दिन इंतजार करना उनके लिए आसान नहीं होगा। इस लिए पूरे परीक्षण के बाद उन्हें एक जनपद से दूसरे जनपद आने जाने की सुविधा दी जायेगी। सीएम रावत ने कहा कि राज्य के अंदर फंसे लोगों को 31 मार्च की सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक बसों से उनके घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए निजी इंटर डिस्ट्रिक्ट (राज्य के भीतर) परिवहन सुविधा खुली रहेगी। लोग उक्त समय पर डवेज/GMOU/KMOU/TGMO/ मैक्स कैब, निजी 4 व्हीलर, 2 व्हीलर का इस्तेमाल राज्य की सीमा के भीतर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *