बड़ी खबरः केदारनाथ से फाटा लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पांच तीर्थयात्रियों की मौत
केदारनाथ धाम में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसे का दर्दनाक मंजर सामने आया है। गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जो श्रीकेदारनाथ से फाटा लौट रहा था। हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति कैसे दी जा रही है? लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के बावजूद न तो एविएशन कंपनियों पर कोई ठोस कार्रवाई हो रही है, न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्ती दिखाई दे रही है।
इस सप्ताह की यह दूसरी बड़ी घटना है। कुछ दिन पहले ही एक हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में सड़क पर उतरा था, और उससे पहले बेस कैंप हेलीपैड पर भी हादसा हुआ था। सवाल यह है कि जब मौसम साफ नहीं था, तो उड़ान की इजाज़त किसने दी? आखिर यात्रियों की जान की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
