Big breaking: हैदराबाद रेप और मर्डर केस में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

0
download (2)

लंगाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मौका ए वारदात पर ले जाया गया था. जहां उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद नेशनल हाईवे 44 पर चारों आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों को गोली लगी और इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पीड़िता का परिवार बोला- जल्द मिल गया न्याय

हैदराबाद रेप पीड़िता के परिवार ने चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर क्विंट से कहा – जब हमने सुबह ये खबर सुनी तो हम हैरान रह गए, लेकिन हमें खुशी भी है कि जल्दी न्याय मिल गया. हम खुश हैं कि दोषियों को सजा मिल गई है.

हैदराबाद दिशा रेप केस में एनकाउंटर में मारे गए एक आरोपी के पिता ने क्विंट से बातचीत करते हुए बताया कि – “वो बोल रहे हैं कि उसको मार दिया है. बोल रहे हैं एनकाउंटर कर दिया है. हमें आज सुबह ही इसका पता चला.”

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों- जोलू शिवा, जोलू नवीन, मोहम्मद आरिफ और चिंताकुंता चेन्नाकेशावुलु को गिरफ्तार किया था.

कैसे हुई थी घटना?

वेटरनरी डॉक्टर की झुलसी हुई बॉडी हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के पास 28 नवंबर को मिली थी, जो उस टोल प्लाजा से करीब 25 किलोमीटर दूर है, जहां वह आखिरी बार देखी गई थी. जब महिला डॉक्टर (27 नवंबर की शाम) शमशाबाद टोल गेट पर आई और उसने वहां अपनी स्कूटी खड़ी की, तभी नशा करने वाले चारों आरोपियों ने डॉक्टर को देखा. उन्होंने उसी वक्त डॉक्टर का रेप करने का फैसला किया. तभी उन्होंने महिला डॉक्टर की स्कूटी का टायर पंक्चर करने और फिर मदद का दिखावा करने की साजिश रची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *