धामी सरकारी की बड़ी कार्रवाई, वीपीडीओ भर्ती घोटाले में यूकेएसएसएसी के पूर्व चेयरमैन समेत तीन पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधलियों को लेकर सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। यूकेएसएसएससी द्वारा 2016 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने आयोग के तीन पूर्व अधिकारी आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को हिरासत में लिया है।
यह इस भर्ती परीक्षा प्रकरण में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 2016 वीपीडीओ भर्ती के मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री धामी के कड़े रुख के बाद जांच एजेंसियों ने भी तेजी दिखाई।
मुख्यमंत्री धामी पिछले दिनों भर्तियों पर उठ रहे सवाल के जवाब देते हुए कहा था कि वो अपने युवा भाई-बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार का जो दीमक लगा है, उसे वे जड़ से मिटा देंगे। इसी कड़ी में वीपीडीओ भर्ती में दोषियों के खिलाफ यह कार्रवाई करते हुए धामी सरकार ने बड़ी लकीर खींच दी है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 6 मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा करवाई गई। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 13 जिलों के 236 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई। इस परीक्षा में कुल 87,196 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, 30 मार्च 2016 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।
