भारत का विदेश में एक बार फिर बजा डंका, भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकबार फिर विदेश में डंका बजा है। भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा है। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो से सम्मानित किया गया है।
भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है कि देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से हम काफी खुश हैं। पीएमओ भूटान की ओर से ट्वीट में कहा गया, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ सालों में बिना शर्त दोस्ती निभाई है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेहद मदद की है। पीएम मोदी को एक आध्यात्मिक इंसान के तौर पर देखा है। आप इस सम्मान के हकदार हैं। भूटान के लोगों की ओर से बधाई।’
Overjoyed to hear His Majesty pronounce Your Excellency Modiji’s @narendramodi name for the highest civilian decoration, Order of the Druk Gyalpo.https://t.co/hD3mihCtSv@PMOIndia @Indiainbhutan pic.twitter.com/ru69MpDWlq
— PM Bhutan (@PMBhutan) December 17, 2021
भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए दिया है। भूटान सरकार ने बताया कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सहयोग किया। भूटान ने इस पुरस्कार के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है। भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान भूटान का हर तरह से सहयोग किया। इसके अला अन्य मुद्दों पर भी पीएम मोदी भूटान को सहयोग देते रहे हैं। भूटान ने इस सम्मान के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है। भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है।
