बरनाला ब्रेकिंग: पंजाब केसरी की खबर का बड़ा असर, सदर बाजार की ‘जानलेवा सड़क’ पर प्रशासन ने शुरू किया पैचवर्क, लोगों ने कहा- अब मिली राहत

0
Screenshot 2025-09-19 192509

बरनाला : बरनाला के सबसे व्यस्त सदर बाजार की खस्ता हालत वाली सड़क पर आखिरकार प्रशासन जाग उठा है। ‘पंजाब केसरी’ में “सदर बाजार की सड़क बनी जानलेवा” शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर साफ दिखने लगा है। नगर कौंसिल ने सड़क पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालक और पैदल यात्री लगातार हादसों के डर में जी रहे थे। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क जानलेवा साबित हो रही थी। वहीं चार पहिया वाहन भी इन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे थे, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान तक झेलना पड़ रहा था।

लंबे समय से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिशें बेअसर रही थीं, लेकिन ‘पंजाब केसरी’ की खबर ने जिम्मेदारों को मजबूर कर दिया कि तुरंत कार्रवाई की जाए। अब नगर कौंसिल द्वारा पैचवर्क शुरू होने से बाजार के व्यापारियों और ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

नगर कौंसिल के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सड़क पर बने गड्ढे पूरी तरह भर दिए जाएंगे और भविष्य में रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्थानीय व्यापारी हरीश सिंधवानी, भोला अरोड़ा और नीटू ढींगरा ने इस कदम पर खुशी जताते हुए कहा कि मीडिया ने सही मायने में जनसमस्या को उठाकर प्रशासन को जगाया है।

यह उदाहरण फिर साबित करता है कि मीडिया की ताकत आम जनता की समस्याओं को समाधान तक ले जाने में अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *