Bank Holiday June 2025: जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की पूरी लिस्ट काम निपटाएं समय पर, जून में बकरीद से लेकर वट पूर्णिमा तक छुट्टियों की भरमार, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली : अगर आपके पास जून महीने में कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे तुरंत निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस बार जून में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ त्योहारों और क्षेत्रीय अवकाशों को शामिल किया गया है।
📌 जून 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
-
1 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंकों में छुट्टी
-
6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अधा, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद
-
7 जून (शनिवार) – बकरीद, कई राज्यों में बैंक बंद
-
8 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
11 जून (बुधवार) – संत कबीर जयंती, गंगटोक और शिमला में बैंक बंद
-
14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद
-
15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
21 जून (शनिवार) – वट पूर्णिमा, मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद
-
22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
26 जून (गुरुवार) – जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
-
28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार, सभी बैंकों में छुट्टी
-
29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
30 जून (सोमवार) – रेमना नी, आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद
💡 ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक हॉलिडे के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक कार्य समय पर निपटा लें।
